बुधनी। बारिश के बाद जलभराव के बीच सोमवार सुबह अदालत कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब खाली प्लॉट में भरे पानी के बीच करीब मगरमच्छ तैरता दिखाई दिया. मगरमच्छ को देखते ही आसपास के रहवासियों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे नर्मदा नदी में छोड़ दिया गया.
मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना लोगों ने तत्काल वन विभाग को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी रजित द्विवेदी ने वन अमले को निगरानी और रेस्क्यू के निर्देश दिए. टीम ने मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी. इसके बाद वन अमले ने उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
पानी के बीच मगरमच्छ के तैरने का नजारा देखकर आसपास के लोगों में कौतूहल भी नजर आया. वह अपने घरों की छतों से मगरमच्छ का वीडियो बनाते रहे.
