
रीवा, बरसात में नगर निगम द्वारा सडक़ो पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है. गुरूवार को अस्पताल चौराहा, धोबिया टंकी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के साथ चालान की कार्यवाही की गई.
बरसात शुरू होते ही नगर निगम को अस्थाई अतिक्रमण हटाने की सुध आई है. नगर निगम के अतिक्रमण दल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए सडक़ एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया साथ ही ठेला एवं गुमटी जब्त कर ली गई. संबंधितो को सख्त चेतावनी दी गई कि मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास अथवा सडक़ की पटरी पर पुन: किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा नगर निगम के अतिक्रमण दल द्वारा वार्ड क्रमांक 4 के चोरहटा बायपास क्षेत्र में टाटा एजेंसी के समीप अस्थायी रूप से निर्मित झुग्गी-झोपड़ी को हटाया गया तथा सर्विस रोड पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को भी हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया. वहीं न्यू बस स्टैंड के आसपास ठेला एवं गुमटी संचालकों को व्यवस्थित करते हुए सडक़ की पटरी से अतिक्रमण हटाया गया.
