TRAI: ट्राई की ओर से लगाई गई इस पेनल्टी को टेलीकॉम कंपनियों ने चुनौती दी है। इसकी मुख्य वजह टेलीकॉम कंपनियों का स्पैम कॉल्स और मैसेजेज को ना रोक पाना और यूजर्स की शिकायत को गलत तरीके से बंद करना है।
टेलीकॉम रेगुलरेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर 150 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है। ये पेनल्टी स्पैम कॉल्स और मैसेजेज को लेकर लगाई गई है, जिन्हें रोकने में टेलीकॉम कंपनियां असफल रही हैं। 150 करोड़ रुपये की ये पेनल्टी तीन सालों के लिए लगाई गई है, जिसकी शुरुआत 2020 से होती है।
रिपोर्ट्स की मानें, तो TRAI की ओर से लगाई गई इस पेनल्टी को टेलीकॉम कंपनियों ने चुनौती दी है। इसकी मुख्य वजह टेलीकॉम कंपनियों का स्पैम कॉल्स और मैसेजेज को ना रोक पाना और कंज्यूमर्स की शिकायत को गलत तरीके से बंद करना है।
