स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को लाल परेड मैदान में आयोजित होने वाले पदक अलंकरण समारोह में मध्यप्रदेश के 47 पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों को पदकों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक प्रदान करेंगे।

समारोह में नौ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 33 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के तीन अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वालों में वरिष्ठ अधिकारी योगेश देशमुख, मकरंद देउस्कर, राकेश गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार शुक्ला और अवधेश कुमार गोस्वामी सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

सराहनीय सेवा के लिए चयनित 33 पुलिसकर्मी प्रदेश के विभिन्न जिलों, विशेष इकाइयों और पुलिस मुख्यालय में सेवाएं दे रहे हैं।

समारोह में दो सर्वश्रेष्ठ जीवन रक्षक पदक भी प्रदान किए जाएंगे। ये पदक मरणोपरांत मंदसौर के स्वर्गीय मनोहर सिंह चौहान और दमोह के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को प्रदान किए जाएंगे।

Next Post

बालाघाट के बिरसा ब्लॉक में गहराया स्वास्थ्य संकट, 100 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती; दिग्विजय ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

Thu Aug 13 , 2026
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बालाघाट जिले के आदिवासी बहुल बिरसा ब्लॉक में दूषित पानी और संक्रामक बीमारियों से आदिवासी बच्चों की मौतों पर गंभीर चिंता जताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सिंह ने दावा किया कि पिछले एक […]

You May Like