पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित इसी सप्ताह भाजपा में आयेंगे?

ग्वालियर: ग्वालियर कांग्रेस के दिग्गज नेता व नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित अब भाजपा से अगली पारी खेलेंगे। वह इसी सप्ताह भाजपा में शामिल हो रहे है।सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस के विभिन्न मंचों व नगर निगम में अपने ज्ञान कौशल व बुद्धिचातुर्य का लोहा मनवा चुके दीक्षित को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल करा सकते है।

बताया जाता है कि इसके लिये उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी भूमिका निभा रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में ही दीक्षित के भाजपा में आने का ऐलान हो सकता है।ज्ञातव्य है कि कई बार पार्षद व नेता प्रतिपक्ष रहे दीक्षित नगर निगम में युवा तुर्क के रूप में विख्यात है, वह नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपने सवालों व जबाबों से सत्ता पक्ष को घेर कर रखते थे।

Next Post

होली मिलन समारोह के दौरान हंगामा, होटल में मारपीट

Mon Mar 17 , 2025
ग्वालियर: होली मिलन समारोह के दौरान होटल में पहुंचे युवकों ने हंगामा किया और आपस में भिड़ गए। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड स्थित होटल नीलश्री की है। होटल में मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि […]

You May Like