54 लाख से ज्यादा के लड्डू बिके-दर्शन की आज अलग व्यवस्था 

उज्जैन। 15 अगस्त को महाकाल मंदिर में देशभर से 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में बड़ी मात्रा में लड्डू खरीदे। एक दिन में 122.165 क्विंटल से अधिक लड्डुओं की बिक्री हुई। इससे समिति को 54 लाख 69 हजार 800 रुपए की आय हुई। महाकाल भगवान के सामान्य दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का प्रवेश त्रिवेणी संग्रहालय स्थित त्रिवेणी प्रवेश द्वार से है। दर्शन उपरांत एम्बुलेंस गेट से निकासी करते हुए पिनाकी द्वार से बाहर जा रहे हैं। मंदिर में शीघ्र दर्शन की टिकट वाले श्रद्धालु का प्रवेश नीलकंठ द्वार से निर्धारित किया गया। इधर मंदिर समिति ने वृद्ध, दिव्यांग और नि:शक्त श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क व्हीलचेयर की व्यवस्था की है। जूता स्टैंड और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के आसपास व्हीलचेयर उपलब्ध है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भील समाज धर्मशाला, झालरिया मठ सहित चयनित स्थानों पर अस्थायी जूता स्टैंड बनाए गए है। वहीं दर्शन मार्ग में जगह-जगह पानी की बोतल और नाद के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Next Post

श्रावण मास में महाकाल की तीसरी सवारी आज निकलेगी, तीन रूपों में देंगे दर्शन

Sun Aug 16 , 2026
उज्जैन। श्रावण में महाकाल की तीसरी सवारी आज सोमवार को नगर में धूमधाम से निकलेगी। सवारी में महाकाल गरुड़ के रथ पर सवार होकर भक्तों को दिव्य दर्शन देंगे। मंदिर के सभा मंडप में पूजन-अर्चन के बाद सवारी शाम ठीक 4 बजे निकलना शुरू होगी। पूजन में प्रशासनिक अधिकारी व […]

You May Like