रीवा: शहर के अंदर घूम रहे गौवंशो को नगर निगम द्वारा पकड़ कर लक्ष्मणबाग गौशाला पहुंचाया जा रहा है. साथ ही पशु पालको का भी पता लगाया जा रहा है जिनके द्वारा गौवंशो को खुले में छोड़ा गया है.गौरतलब है कि शहर के अंदर सैकड़ो गौवंश घूम रहे है कई ऐसे बैल है जो कई लोगो को घायल कर चुके है. सब्जी मंडी से लेकर मुख्य बाजार में यह घूम रहे है और आए दिन खरीददारी करने वाले लोगो को अपना शिकार बना रहे है. नगर निगम द्वारा ऐसे गौवंशो को पकड़ा जा रहा है जो शहर की गलियो में घूम रहे है. अलग-अलग स्थानो से दो दर्जन से अधिक गौवंश पकड़े गए जिन्हे लक्ष्मणबाग गौशाला में पहुंचाया गया है.
पडऱा मोहल्ले से कई गौवंश पकड़े गये. इसी एसएएफ चौराहा पेट्रोल पम्प के पास से कई गौवंश को पकड़ कर गौशाला भेजा गया. सुबह से लेकर शाम तक धरपकड़ की कार्यवाही होती है. प्रकाश चौराहा, घोड़ा चौराहा, सब्जी मंडी में सुबह से शाम तक भीड़ रहती है. जिसके कारण यहा तडक़े गौवंशो को पकडऩे की कार्यवाही की जाती है. सुबह और दोपहर खरीददारी के लिये भारी संख्या में लोग रहते है. ऐसे में गौवंशो के भागने पर कई लोग घायल हो सकते है. इस लिये भीड़ भाड़ कम होने पर पकड़े जाते है. गौवंश को पकडऩे की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.
