हनीमून ट्रेजेडी: CM ने X पर CBI जांच की मांग की, राजा मृत सोनम लापता

इंदौर: मेघालय में लापता हुई शहर की युवती सोनम रघुवंशी मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीर रुख अपनाया है. शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और युवती की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.मुख्यमंत्री ने संदेश में बताया कि उन्होंने इस विषय में मेघालय के मुख्यमंत्री संग बातचीत की है और मामले की जांच व समन्वय के लिए मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी लगाया गया है, जो लगातार मेघालय पुलिस से संपर्क में हैं.

डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की सीबीआई जांच कराने का अनुरोध भी किया है. डॉ. यादव ने कहा, संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश, श्रीमती सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है. उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि सोनम रघुवंशी बीते दिनों मेघालय में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थीं. परिजन इस मामले में साजिश की आशंका जता रहे हैं और लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की सक्रियता के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि जांच में तेजी आएगी.

Next Post

हादसा: बिजली कर्मचारी को लगा करंट उल्टा लटका मिला

Sat Jun 7 , 2025
रायसेन: एक बिजली कर्मचारी की लाइन सुधारते समय करंट लगने से मौत हो गई मृतक यूपी के पास खंबे पर उल्टा लटका रहा। घटना जिले के बड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बस्ती में शनिवार सुबह 10:00 बजे की है। एक बिजली कर्मचारी की लाइन सुधारते समय करंट लगने से मौत […]

You May Like