ग्वालियर में कांग्रेस को झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित भाजपा में शामिल

ग्वालियर: ग्वालियर कांग्रेस के दिग्गज नेता व नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित अब भाजपा से अगली पारी खेलेंगे। वह आज सुबह भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के विभिन्न मंचों व नगर निगम में अपने ज्ञान कौशल व बुद्धिचातुर्य का लोहा मनवा चुके दीक्षित को आज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया भी उपस्थित थे। बताया जाता है कि इसके लिये उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी भूमिका निभा रहे है। ज्ञातव्य है कि कई बार पार्षद व नेता प्रतिपक्ष रहे दीक्षित नगर निगम में युवा तुर्क के रूप में विख्यात है, वह नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपने सवालों व जबाबों से सत्ता पक्ष को घेर कर रखते थे।

Next Post

इंदौर से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

Mon Sep 15 , 2025
इंदौर: मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आईआरसीटीसी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है. यह विशेष ट्रेन 25 नवंबर 2025 को इंदौर से रवाना होगी. यात्रा का नाम ‘दो ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन’ रखा गया है.इस यात्रा के दौरान यात्री 10 रातें और 11 […]

You May Like