भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से शुरू होगा पहला टी-20 मैच

नयी दिल्ली, भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिसका पहला मैच 6 अक्टूबर से खेला जाएगा। इस पूरी सीरीज में भारतीय कप्तान के साथ-साथ लगभग पूरी टीम बदली नजर आएगी।

IND vs WI 1st T20I Match: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज से तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद मेहमान टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। खास बात यह है कि, इस पूरी सीरीज में भारतीय कप्तान के साथ-साथ लगभग पूरी टीम बदली नजर आएगी। वनडे सीरीज में जहां भारत की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे थें, वहीं अब टी-20 टीम के कप्तानी श्रेयस अय्यर करते नजर आएंगे।

अय्यर की टीम हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को धूल चटाकर गोल्ड मेडल जीतकर आ रही है। टीम में वैभव सूर्यवंशी से लेकर तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे धाकड़ खिलाड़ी है।

टी-20 सीरीज का आगाज
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा। सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे हो जाएगा।

दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर?
माना जा रहा है कि इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि टी-20 एक ऐसा फार्मेट है जिसमें कुछ भी हो सकता है। वैसे तो वेस्टइंडीज के मुकाबले भारतीय टीम मजबूत है मगर इस फार्मेट में वेस्टइंडीज टीम भी कम नहीं है। उनके टीम में ऐसे खिलाड़ी है जो पलभर में गेम पलटने का छमता रखते है.

कब और कहां देखें पहला टी-20 मैच?
क्रिकेट फैंस भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मैचों का लुत्फ आप जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। इसके साथ अगर आप इस मैच को फ्री में देखना चाहते है तो डीडी स्पोर्ट्स पर इसका लुफ्त उठा सकते हैं।

भारत का पलड़ा रहा है भारी
अगर हम अब तक दोनों के बीच हुए भिड़ंत की बात करे तो इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। हाउस्टेट के मुताबिक, अब तक ये दोनों टीमें टी-20 प्रारूप में कुल 31 मैचों में आमने-सामने हुई है, इसमें से 20 में भारत को विजयी मिली है और 10 मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम किए हैं। हालांकि इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। बता दें कि, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 5 टी-20 में से 3 में जीत दर्ज की है।

Next Post

नगर परिषद के पेवर ब्लॉक एक साल से थाने के पास पड़े

Mon Oct 5 , 2026
सरई: नगर परिषद सरई में विकास कार्यों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर के सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने के लिए करीब एक वर्ष पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद ठेकेदार द्वारा पेवर ब्लॉक लाकर सरई थाने के समीप रख दिए गए, लेकिन […]

You May Like