जम्मू-कश्मीर को हराकर रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार जीता ईरानी कप का खिताब

श्रीनगर, रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराकर 31वीं बार ईरानी कप का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। बता दें कि, रेस्ट ऑफ इंडिया ने अब तक 63 बार ईरानी कप खेला है।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराकर 31वीं बार ईरानी कप का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। श्रीनगर में 1 से 5 अक्टूबर तक खेले गए इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 237 और दूसरी पारी में 319 रन बनाए। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 278 और दूसरी पारी में 111 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

मुकेश कुमार ने लिए 6 विकेट
मैच के दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी पूरी तरह तास के पत्तों की तरह लड़खड़ा गई। इस तरह से टीम 28.4 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। कामरान इकबाल ने 32 और शुभम खजूरिया ने 36 रन बनाए।

इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 10.4 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए। आकाश दीप ने 3 और मुकेश चौधरी ने एक विकेट हासिल किया।

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए स्मरण का शतक
बता दें कि, रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी पारी में रविचंद्रन स्मरण ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 153 गेंदों पर 135 रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। स्मरण के अलावा सनत सांगवान ने 55 और सुधीप कुमार घरामी ने 33 रन बनाए।

रविचंद्रन स्मरण ने सबसे ज्यादा बनाए 68 रन
रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 237 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने 68.1 ओवर में 237 रन बनाए। रविचंद्रन स्मरण ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए, जबकि शिखर मोहन ने 60 रन की पारी खेली।

पारस डोगरा ने बनाए 75 रन
वहीं जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 278 रन बनाए। पारस डोगरा ने 75, लोन नासिर ने 64 और अब्दुल समद ने 57 रन की पारी खेली। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी के आधार पर रेस्ट ऑफ इंडिया पर 41 रन की बढ़त हासिल की।

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया सबसे सफल टीम
आपको जानकारी के तौर पर बता दें कि, रेस्ट ऑफ इंडिया ने अब तक 63 बार ईरानी कप खेला है और 31 बार खिताब जीता है। वहीं मुंबई 15 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है।

Next Post

पुलिस ने जम्मू के ज्वेल इलाके में देसी पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

Mon Oct 5 , 2026
जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को जम्मू के ज्वेल इलाके में एक व्यक्ति को देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा। पुलिस ने बताया कि कठुआ जिले की रामकोट तहसील के गुढ़ा कल्याल निवासी अनिल कुमार शर्मा को जम्मू में मौलाना आज़ाद स्टेडियम के सामने ज्वेल इलाके में स्थित एक सार्वजनिक […]

You May Like