
नई दिल्ली। आरईसी लिमिटेड के कॉर्पोरेट संचार विशेषज्ञ इरफान राशिद को आज 26 सितंबर को गोवा में आयोजित 19वें पीआरसीआई ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में चाणक्य जूरी स्पेशल अवार्ड प्रॉमिसिंग कॉर्पोरेट कम्युनिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
भारतीय जनसंपर्क परिषद (पीआरसीआई) द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार उन युवा पेशेवरों को दिया जाता है जिन्होंने कॉर्पोरेट संचार के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा, रचनात्मकता और प्रतिबद्धता दिखाई हो।
इस सम्मान से आरईसी के कॉर्पोरेट संचार प्रभाग में युवा प्रतिभाओं के विकास, नवाचार को बढ़ावा देने और पारदर्शी व प्रभावी संचार के माध्यम से हितधारक जुड़ाव को मजबूत करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता उजागर होती है।
आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है और देश की सबसे बड़ी सरकारी एनबीएफसी के रूप में कार्यरत है।
