नौवें दिन भी वेयरहाउस संचालकों का धरना जारी 

जबलपुर। लगभग 3 वर्षों से लंबित वेयरहाउस संचालकों का भुगतान न होने के कारण वेयरहाउस एसोसिएशन का मौन धरना प्रदर्शन लगातार नौवे दिन भी जारी रहा। नौवें दिन भी धरने में शामिल वेयरहाउस संचालकों ने प्रशासन पर तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि मंगलवार को कलेक्टर से भी भेंट कर समस्या से कराया था अवगत, लेकिन कलेक्टर ने इस मामले में कोई खास रुचि नहीं दिखाई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के ब्रांच मैनेजर सखाराम निमोदा द्वारा धरना प्रदर्शन खत्म करने कहा गया था, लेकिन वेयरहाउस संचालकों का कहना है कि जब तक उनका लंबित भुगतान नहीं होता है, तब तक वह धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि कई बार किराया ना मिलने की शिकायत और मांग शासन- प्रशासन से की गई, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर मामले को टाल दिया जाता है। इससे परेशान होकर अब वेयरहाउस संचालक धरने में बैठने को मजबूर हो गए हैं।

3 वर्षों से नहीं हुआ भुगतान

उल्लेखनीय है कि जिले के लगभग 425 वेयरहाउसों का लगभग 3 वर्षों से करीब 130 करोड़ रुपए का किराया बकाया है, जिसके लिए वह लगातार 9 दिनों से जबलपुर कृषि उपज मंडी परिसर में एमपीडब्लूएलसी कार्यालय के सामने मौन धरना दे रहे हैं। वेयरहाउस संचालकों ने बताया कि लगभग 3 वर्षों से किराया न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस का किराया वर्षों से लंबित है, जिससे बैंक ऋण चुकाना, स्टाफ का वेतन देना और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

Next Post

बिना अनुमति नहीं होंगे किसी भी प्रकार के आयोजन: कलेक्टर

Fri Oct 17 , 2025
जबलपुर। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह ने धनतेरस, दीपावली तथा आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन को रोकने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। प्रतिबंधात्मक आदेश […]

You May Like