उदयपुर से उड़ान शुरू करेगी अकासा

नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने गुरुवार को पर्यटकों के पसंदीदा शहर राजस्थान के उदयपुर को अपने नेटवर्क में शामिल करने की घोषणा की।

एयरलाइंस उदयपुर से 15 अक्टूबर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। उसकी वेबसाइट, एंड्रॉइड और आईओएस ऐप तथा सभी प्रमुख ट्रैवल एजेंटों और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से दोनों मार्गों पर बुकिंग शुरू हो चुकी है।

अकासा एयर की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रीमियम पर्यटन, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और अनुभव संबंधी यात्रा के क्षेत्र में उदयपुर की मजबूत लोकप्रियता और महानगरों से बढ़ती मांग को देखते हुए उदयपुर से उड़ान शुरू करने का फैसला किया गया।

इस अवसर पर अकासा एयर के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी आनंद श्रीनिवासन ने कहा, “हमें उदयपुर के लिए सेवाएं शुरू करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह शहर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, और अवकाश तथा आतिथ्य यात्रा के क्षेत्र में इसके लिए लगातार मजबूत मांग देखी जा रही है। मुंबई और बेंगलुरु से सीधी कनेक्टिविटी के साथ यात्रियों को अब देश के सबसे प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों में से एक तक अधिक सुविधाजनक पहुंच मिलेगी।”

 

 

Next Post

कांग्रेस सेवादल की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, वर्षा ऋतु में नीम-तुलसी लगाने का लिया संकल्प

Thu Jun 25 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक गुरुवार को संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, जमीनी स्तर तक विस्तार करने तथा सदस्यता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों को तेज करने की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य […]

You May Like