कांग्रेस सेवादल की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, वर्षा ऋतु में नीम-तुलसी लगाने का लिया संकल्प

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक गुरुवार को संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, जमीनी स्तर तक विस्तार करने तथा सदस्यता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों को तेज करने की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, सेवादल प्रभारी एन. मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव लालजी प्रसाद मिश्र, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष योगेश तिवारी, महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष सुंदर्ता जायसवाल तथा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला और ब्लॉक इकाइयों के गठन की समीक्षा की गई तथा स्थानीय स्तर पर नियमित रूप से ध्वज वंदन और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रशिक्षण शिविरों, सदस्यता अभियान की प्रगति और संगठनात्मक विस्तार पर भी चर्चा हुई। सेवादल ने वर्षा ऋतु में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा विशेष रूप से नीम और तुलसी के पौधे लगाने का संकल्प लिया। साथ ही प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय रिफ्रेशर कैंप की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Next Post

कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन मंत्री चैतन्य कश्यप ने दिए समाधान के निर्देश

Thu Jun 25 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी भी मौजूद रहे। मंत्री काश्यप ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई प्रकरणों […]

You May Like