
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी भी मौजूद रहे।
मंत्री काश्यप ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। वहीं, जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और जनहित के मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री काश्यप ने सभी को जल्द समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण शासन की प्राथमिकता है और इसके लिए विभागों के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
