वार्ड-62 पार्षद कार्यालय: सड़क किनारे, नगर निगम ने तोड़ा ऑफिस तो पार्षद ने सड़क पर शुरू की जनसुनवाई

भोपाल: राजधानी भोपाल के आनंद नगर में नगर निगम की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है।वार्ड-62 के बीजेपी पार्षद राजेश चौकसे का कार्यालय अवैध निर्माण बताते हुए नगर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। निगम का कहना है कि कार्यालय बिना वैध अनुमति के बनाया गया था, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई।
लेकिन कार्रवाई के बाद पार्षद ने अनोखा कदम उठाया। उन्होंने सड़क किनारे ही टेबल-कुर्सी लगाकर नया अस्थायी कार्यालय शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वहां एक बैनर भी लगाया गया, जिस पर लिखा है—”वार्ड-62 पार्षद कार्यालय, सड़क किनारे।”अब खुले आसमान के नीचे ही राजेश चौकसे लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।पार्षद का कहना है कि “जनता की सेवा किसी भवन या कार्यालय की मोहताज नहीं होती।

Next Post

बुमराह 968 दिन बाद वनडे खेलेंगे, रोहित-विराट की वापसी; इंग्लैंड के खिलाफ भारत की लगातार छठी जीत पर नजर, पहला मुकाबला एजबेस्टन में

Tue Jul 14 , 2026
बर्मिंघम भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें अब 50 ओवर के प्रारूप में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों की […]

You May Like