मेघना हिरावत उपाध्याय ने लॉन्च किया अल्फानियॉन स्टूडियोज़, कई सितारे हुए शामिल


मुंबई, 27 अक्टूबर (वार्ता)निर्माता
मेघना हिरावत उपाध्याय ने अपने नए प्रोडक्शन वेंचर अल्फानियॉन स्टूडियोज़ की शुरुआत की। इस मौके पर स्टूडियो हेड कवीता अग्रवाल के साथ आगामी फिल्मों की लाइनअप की घोषणा की गई। साथ ही, मेघना ने नए टिकटिंग प्लेटफॉर्म टिकटमार्ट को भी लॉन्च किया।

अल्फानियॉन स्टूडियोज़ के लॉन्च समारोह में महेश भट्ट, ज़हरा खान, ओंकार कपूर, शहीर शेख, मधुरिमा तुली, टेरेंस लुईस, सौरभ सचदेवा, कौसर मुनीर, स्नेहिल दीक्षित (बीसी आंटी), सलमा आगा, फिल्म ‘द भूतनी’ के निर्देशक सिद्धांत सचदेव और लेखा प्रजापति सहित मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

अल्फानियॉन स्टूडियोज़ के माध्यम से मेघना फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नई शुरुआत कर रही हैं। स्टूडियो कवीता अग्रवाल के साथ मिलकर विभिन्न विषयों पर आधारित फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा। वहीं, टिकटमार्ट की शुरुआत के साथ कंपनी ने टिकटिंग क्षेत्र में भी कदम रखा है।

मेघना हिरावत उपाध्याय ने कहा कि अल्फानियॉन स्टूडियोज़ की शुरुआत उनके लिए एक नया और रोमांचक अध्याय है। कहानियां सुनाने के जुनून और दर्शकों के लिए यादगार सिनेमाई अनुभव तैयार करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि टिकटमार्ट के माध्यम से भी मनोरंजन जगत में नए अवसर तलाशने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

स्टूडियो हेड कवीता अग्रवाल ने कहा कि अल्फानियॉन स्टूडियोज़ नई कहानियों और रचनात्मक दृष्टिकोण को पर्दे पर प्रस्तुत करने का अवसर देगा। उन्होंने मेघना के साथ मिलकर ऐसी विविधतापूर्ण फिल्मों की श्रृंखला तैयार करने की उम्मीद जताई, जो दर्शकों से जुड़ सके और सिनेमा के प्रति उनके साझा दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करे।

Next Post

वैश्विक चुनौतियों का समाधान संवाद, शांति और सहयोग में निहित : बिरला

Tue Oct 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों का स्थायी समाधान संघर्ष में नहीं, बल्कि संवाद, शांति और सहयोग में निहित है इसलिए जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए संसदों को पारदर्शी, जवाबदेह तथा जनहित को प्राथमिकता देने वाले तरीकों से काम […]

You May Like