
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में दो व्यक्तियों के आपसी झगड़े में ब्लेड़ से हमला किया गया. दोनों ही व्यक्ति गंभीररुप से घायल हो गए. दोनों पक्षों की तरफ से मामले में कांउटर एफआईआर दर्ज कराई गई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक आपसी झगड़े में घायल व्यक्ति जीजा-साले हैं. एक शराब की दुकान के सामने रविवार को देर शाम जीजा संजय सोलंकी ने अपने साले राहुल वर्मा पर ब्लैड से हमला कर दिया. घायल राहुल ने भी अपने जीजा संजय की इस दौरान बुरी तरह से पिटाई कर दी. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि संजय और राहुल बाउंसर का काम करते हैं. संजय का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है, और वह मायके में ही रहती है. इस बात को लेकर शराब की दुकान पर संजय और राहुल के बीच बहस हो गई और दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया. मामले की शिकायत अशोका गार्डन थाने में दर्ज कराई गई.
