मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी पहुंचे, वैवाहिक कार्यक्रम में हुए शामिल

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिला मुख्यालय पहुँचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं सिंधिया ने शिवपुरी में नक्षत्र गार्डन पहुंचकर विधायक देवेंद्र जैन के पुत्र सक्षम जैन और वधू आरजू को आशीर्वाद प्रदान किया। नवविवाहित दंपति को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम इसके पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर विमानतल पर पहुँचे। विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के उपरांत राजकीय विमान से भोपाल के लिये रवाना हुए।

Next Post

पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में बनाये 274

Fri Mar 13 , 2026
ढाका, 13 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान ने 103 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी के दम पर शुक्रवार को बंगलादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 47.3 ओवर में 274 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। पाकिस्तान 50 ओवर के अंदर ही ऑल आउट हो गया। जिस तरह की शुरुआत उन्हें मिली थी, […]

You May Like