नाबालिग के साथ गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चालक फरार

बैतूल। आमला थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन चालक फरार है।

एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि घटना 31 अक्टूबर की शाम की है। नाबालिग स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ नेहरू पार्क घूमने गई थी। उसी दौरान तीन युवक उसे यह कहकर अपनी गाड़ी में बैठा ले गए कि वे उसे घर छोड़ देंगे। बाद में आरोपियों ने वाहन को सुनसान इलाके में ले जाकर नाबालिग के साथ ज्यादती की।

आरोपियों ने धमकी देकर पीड़िता को देर रात आमला रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया। घटना की सूचना 1 नवम्बर को जीआरपी आमला के माध्यम से थाना आमला को मिली, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि फरार वाहन चालक की तलाश में पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और गाली-गलौज के मामले दर्ज हैं।

Next Post

सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के साथ हुए तकनीकी सत्र

Sun Nov 2 , 2025
ग्वालियर। एमआईटीएस में चल रहे सम्मेलन के दौरान विश्व के 12 देशों बांग्लादेश, फिजी, भारत, इराक, मोरक्को, पेरू, सऊदी अरब, सर्बिया, श्रीलंका, स्विट्ज़रलैंड, अमेरिका और वियतनाम से आए शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। दो दिवसीय इस सम्मेलन में 15 तकनीकी सत्र (1 ऑफलाइन एवं 14 […]

You May Like