जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मंगलवारा थाना पुलिस ने जानलेवा हमला कर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी का एक और साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

पुलिस के मुताबिक 18 जून को फरियादी नवेद उल्ला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. नवेल ने पुलिस को बताया कि उस दिन एक दुकान के सामने छावनी रोड मंगलवारा पर पीछे से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आये. इस दौरान एक आरोपी ने जान से मारने की नियत से नवेद पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और कार्रवाई शुरू की. घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालते हुए पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की. आरोपियों की पहचान मो. शाकिर निवासी ऐशबाग के रुप में की गई. आरोपी की तलाश कर उसके साथी के बारे पुलिस ने पूछताछ की. उसने पूछताछ में अपने साथी अमन नाम के आरोपी की पहचान उजागर की है. अमन अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. आरोपी शाकिर को गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश किया गया.

Next Post

पुलिस ने किया मोबाइल टेरे गैंग का पर्दाफाश: चार बदमाश गिरफ्तार, अन्य की तलाश 

Mon Jun 22 , 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने मोबाइल टेरे गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 22 मोबाइल और 4 स्पोर्ट बाईक जब्त की गई है. आरोपी स्पोर्ट बाइक से मोबाइल लूट, झपटमारी करते थे. बाइक की नंबर प्लेट बदलकर […]

You May Like