नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यहां फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस जूनियर से मुलाकात की।
भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी देते हुये कहा, “ श्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली में ‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस जूनियर से मुलाकात की।
