
बेगमगंज।
कई वर्षों से एक हिन्दू बहन अपने मुस्लिम भाई के लिए रोजा अफ्तार का कार्यक्रम आयोजित करवा रहीं हैं और इस बार भी उन्होंने रायसेन में रहते हुए बेगमगंज में आकर रोजा अफ्तार कराया।
न्यायालय विभाग में कार्यरत श्रीमती हेमलता शर्मा जिनके पति वीरेंद्र शर्मा पुलिस विभाग में वायरलेस ऑपरेटर थे उन्होंने बेगमगंज निवासी अफसर खान ठेकेदार को राखी बांधकर अपना भाई बनाया था तो वो रिश्ता आज भी कायम है।
राखी के बंधन को निभाते हुए वह हर साल भाई के रोजा रखने पर रोजा अफ्तार कार्यक्रम आयोजित कराती हैं ।
इस बार भी श्रीमती हेमलता शर्मा ने नगर के मुकरबा मोहल्ले में रोजा अफ्तार कार्यक्रम आयोजित कराकर भाई बहन के रिश्ते को मजबूती प्रदान करते हुए नगर की गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा दिया है।
