ग्वालियर: ग्वालियर थाना अंतर्गत कोटेश्वर मंदिर के पीछे चंद्र नगर ठाकुर मुहल्ला में रहने बाली 70 बर्षीय व्रद्ध विधवा महिला कमला माहौर की इस दर्द भरी पीड़ा से अनजान पुलिस रिपोर्ट के बाद भी उस बहू बेटे के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।बुजुर्ग महिला कमला माहौर का कहना है कि मेरे तीन बेटे है। तीनों की शादी हो चुकी है। मेरी सबसे छोटी बहू प्रीति माहौर और छोटा बेटा जानकी माहौर मुझे आए दिन मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते रहते है।
बहू प्रीति ने हम सभी का जीना मुश्किल कर रखा है। मेरे दो बेटों को झूठे केस में फसवाने की धमकी देती रहती है। एक बार महिला थाने में भी मेरे खिलाफ झूटी रिपोर्ट दर्ज करवा चुकी है। मैं अपने निजी मकान में कई सालों से अपने तीन बेटों के साथ रह रही हूँ। छोटा बेटा जानकी माहौर और बहू प्रीति माहौर कई सालों से उसी मकान में अलग कमरे में रह रहे है और मुझे और मेरे दोनों बड़े बेटों को घर से निकल जाने को कहते है।
छोटा बेटा और बहू आए दिन किसी ना किसी बात पर मुझे पीटते रहते है और मेरे दो बेटे झगड़े में मुझे बचाते है तो बहू प्रीति उनको भी पुलिस केस में झूठा फसाने की धमकी देती है। कुछ रोज पहले मेरी बहू प्रीति ने मुझे इतना मारा कि मेरी रीढ़ की हड्डी में फेक्चर हो गया। मेरा बड़ा बेटा सुरेंद्र मुझे थाने ले गया। वहाँ मेरा मेडिकल करवा कर बहू के खिलाफ पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया पर उस पर अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई। मैं अपने ही घर मे घुट घुट कर जीने को मजबूर हूँ। मुझे मेरी छोटी बहू प्रीति और बेटे जानकी से मेरी जान का खतरा बना रहता है।
