यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

भोपाल, 11 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत के सामाजिक सुरक्षा कवरेज विस्तार को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा मान्यता देने पर नागरिकों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है।

श्री यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत की उल्लेखनीय वृद्धि केवल एक आंकड़ा नहीं है, यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सार्वजनिक सेवा और समावेशी विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का शानदार उदाहरण है। सामाजिक सुरक्षा कवरेज अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचने और हर नागरिक को सम्मान के साथ मुख्य धारा में शामिल करने के हमारे संकल्प को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग के कल्याण और सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी दूरदर्शी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं।

केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए निर्धन-केंद्रित और श्रमिक कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘सबका साथ- सबका विकास’ के विजन से प्रेरित होकर भारत ने समाजिक सुरक्षा कवरेज के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जो वैश्विक स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण विस्तारों में से एक है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के आईएलओ स्टेट डेटाबेस के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत का सामाजिक सुरक्षा करवरेज 2015 में 19 प्रतिशत था, जो 2025 में बढ़कर 64.3 प्रतिशत हो गया है। लाभार्थियों की संख्या के मामले में भारत अब विश्व में दूसरे स्थान पर है, जो 94 करोड़ से अधिक नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज प्रदान कर रहा है।

 

Next Post

फिरोजपुर कैंट और हजूर साहिब नांदेड के मध्य चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन

Wed Jun 11 , 2025
भोपाल, 11 जून (वार्ता) रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर कैंट और हजूर साहिब नांदेड के मध्य साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को […]

You May Like