बिना पंजीयन चल रहा था 6 बिस्तरीय अस्पताल

रतलाम। जिले के रावटी में 6 बिस्तरीय अस्पताल पंजीयन के बिना चल रहा था। जब टीम यहां पहुंची तो मरीजों को अस्पताल किया जा रहा था। जिला स्तरीय टीम ने कार्रवाई शुरू की हंै।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले में बिना पंजीकृत चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की है। जिला स्तरीय दल द्वारा ग्राम रावटी में निरीक्षण के दौरान महेश राठौर द्वारा लिमचंद राठौर निवासी रावटी अपने अस्पताल में 6 बिस्तरीय अस्पताल में मरीजों का उपचार करते पाए गए। महेश राठौर द्वारा स्वयं को बी ई एम एस इलेक्ट्रो होम्योपैथी विषय का चिकित्सक होना बताया गया। वे अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर का संचालन करते हुए, बगल में एलोपैथिक उपचार करते हुए पाए गए तथा नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत वैधानिक पंजीयन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। समाचार लिखे जाने तक दल द्वारा मौके पर पंचनामा बनाकर इंजेक्शन और बोतले जब्ती कर पुलिस थाना रावटी में प्रकरण पंजीबद्ध कराया जा रहा है।

Next Post

इंडोनेशिया ने आपराधिक संहिता में संशोधन किए तेज

Fri Aug 1 , 2025
जकार्ता 01 अगस्त (वार्ता) इंडोनेशिया में नागरिक अधिकारों के विरोध के बीच आपराधिक प्रक्रिया संहिता में संशोधन तेज कर दिए गए हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिज्म (आएफजे) की ओर शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इंडोनेशियाई प्रतिनिधि सभा ने जुलाई 2025 में दो दिनों में देश के आपराधिक प्रक्रिया संहिता […]

You May Like