विकसित भारत जी राम जी अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक

नर्मदापुरम। कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर द्वारा विकसित भारत जी राम जी अभियान के अंतर्गत 125 दिन की रोजगार गारंटी योजना पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 3 एवं 4 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीण रोजगार, पंचायत आधारित विकास और आत्मनिर्भर ग्राम की अवधारणा को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं सहायक सचिव उपस्थित रहे। ग्रामीणों को रोजगार गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान, विलंब होने पर मुआवजा तथा ग्राम सभा के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना की जानकारी दी गई।

केवीके प्रभारी अधिकारी ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, पोषण और ग्रामीण आजीविका से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आयवृद्धि हेतु तकनीकी मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला। डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने जी राम जी विषय पर पीपीटी के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामुदायिक सहभागिता और सतत विकास की भूमिका समझाई।

अंत में योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

 

Next Post

इंदौर में आज एक साथ दो देहदान

Sun Jan 4 , 2026
इंदौर: शहर में आज मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए दो महिलाओं का देहदान किया जाएगा। बीती रात व्हाइट चर्च कॉलोनी निवासी एक महिला और स्कीम नंबर-71 गुमास्ता नगर निवासी एक अन्य महिला का निधन हुआ। दोनों परिवारों की सहमति से नेत्रदान शासकीय चिकित्सालय के एमवाय आई बैंक में […]

You May Like