साणंद स्पोर्ट्स उत्सव 2026 का समापन, 105 गांवों के 45,000 युवा खिलाड़ियों को एक साथ लाया

साणंद (गुजरात), 08 अक्टूबर (वार्ता) विजयी भारत फाउंडेशन (वीबीएफ) के खेले साणंद स्पोर्ट्स उत्सव 2026 का आज संस्कारधाम में समापन हुआ। 18 दिनों तक चले इस खेल आंदोलन के तहत साणंद तालुका के सभी 105 गांवों के 150 स्कूलों से 45,000 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। 17 सितंबर को शुरू हुए इस आयोजन ने कम उम्र में खेल प्रतिभाओं की पहचान और वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए एक मंच प्रदान किया, जिससे जमीनी स्तर के खेल से ओलंपिक मंच तक प्रतिभाओं के लिए एक मार्ग तैयार करने के साथ-साथ साणंद में खेल संस्कृति को भी मजबूत किया गया।

समापन समारोह में अर्जुन पुरस्कार विजेता और टेबल टेनिस खिलाड़ी सत्यन ज्ञानशेखरन, एमएमए फ़ाइटर पवन मान सिंह, क्रिकेटर वेदांत त्रिवेदी तथा वीबीएफ के निदेशक जलज दानी, धनराज नाथवानी और दुर्गेश अग्रवाल सहित कई प्रतिष्ठित खेल हस्तियों और नेताओं ने हिस्सा लिया। समारोह में पूरे तालुका में आयोजित प्रतियोगिताओं के समापन के साथ उन युवा खिलाड़ियों, स्कूलों और समुदायों का उत्सव मनाया गया, जिन्होंने स्पोर्ट्स उत्सव का हिस्सा बनकर इस अभियान को सफल बनाया।

स्पोर्ट्स उत्सव के तहत लड़कियों और लड़कों की श्रेणियों में 23 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ श्रेणियों में कुल 336 पदक प्रदान किए गए। समापन दिवस के कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अंडर-17 60मी फाइनलिस्ट, अंडर-14 50मी साइक्लिंग और अंडर-8 सॉफ्टबॉल के प्रतिभागियों से बातचीत की तथा अंडर-11 किड्स जैवलिन और अंडर-14 एवं अंडर-17 टग ऑफ वॉर के फाइनल मुकाबले देखे। समापन समारोह में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चले खेले साणंद स्पोर्ट्स उत्सव की यात्रा को प्रदर्शित किया गया और वीर और गरवी को आधिकारिक शुभंकर के रूप में लॉन्च किया गया। ये शुभंकर खेल के माध्यम से बच्चों और समुदायों को एक साथ लाने के इस आंदोलन के उद्देश्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सत्यन ज्ञानशेखरन, अर्जुन पुरस्कार विजेता और टेबल टेनिस खिलाड़ी, ने कहा, “बच्चों में इतना उत्साह देखना और विजयी भारत फाउंडेशन द्वारा खेले साणंद के माध्यम से उनके लिए तैयार किया गया यह मंच बेहद सराहनीय है। यह खेल को अधिक सुलभ बनाने और जमीनी स्तर पर अवसर पैदा करने के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह मेल खाता है। यहां की ऊर्जा को देखकर मुझे वास्तव में लगता है कि खेलों से जुड़ने का यह सही समय है। मैं हर बच्चे से खेलते रहने का आग्रह करूंगा, क्योंकि खेल आपको समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क सिखाता है। आप जीतें या हारें, महत्वपूर्ण यह है कि आप खेलते रहें और लगातार बेहतर होने का प्रयास करते रहें।”

पवन मान सिंह, एमएमए फाइटर ने कहा, “खेले साणंद के माध्यम से तैयार किए गए खेल सुविधाओं और मंच का स्तर बहुत बड़ा है और यह देखकर उत्साह होता है कि बच्चों को इतनी कम उम्र में ऐसे अवसर दिए जा रहे हैं। इस तरह की पहल खेल को बच्चे की यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना सकती है, क्योंकि इससे उन्हें अवसर, प्रोत्साहन और प्रतिस्पर्धा करने का आत्मविश्वास मिलता है। यह देखकर खुशी होती है कि वीबीएफ ऐसा माहौल तैयार कर रहा है, जहां बच्चों को खेल अपनाने और इसे गंभीरता से आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।”

वेदांत त्रिवेदी, क्रिकेटर,ने कहा, “गुजरात से होने के नाते मुझे यह देखकर गर्व होता है कि वीबीएफ जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए जरूरी ध्यान और अवसर दे रहा है। खेल प्रतिभा कहीं से भी उभर सकती है और इसके लिए सही मंच, मार्गदर्शन और सहयोग का होना महत्वपूर्ण है। खेले साणंद के माध्यम से इतने सारे बच्चों को भाग लेते देखकर मुझे विश्वास होता है कि इस तरह की पहल एक मजबूत खेल संस्कृति तैयार करने में मदद कर सकती है और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को आगे ले जाने का अवसर दे सकती है।”

समारोह में पदक विजेताओं का सम्मान, उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के संबोधन तथा इस पूरे अभियान में योगदान देने वाले छात्रों और स्कूलों का अभिनंदन किया गया।

.....

Next Post

भोपाल में दिखेगा दुबई का नजारा, 50 लाख में सजेगा माता का दरबार

Thu Oct 8 , 2026
भोपाल। 10 नंबर मार्केट में इस बार मां दुर्गा का दरबार कुछ ऐसा सजेगा… जिसे देखकर आपको लगेगा जैसे आप पहुंच गए हों दुबई! नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति ने पिछले साल सिंगापुर लाइट पार्क थीम की शानदार सफलता के बाद इस बार दुबई मिराकल गार्डन की थीम पर भव्य पंडाल […]

You May Like