एसआईटी के सामने पेश हुई उर्मिला सनावर

हरिद्वार 09 जनवरी (वार्ता) अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में कल देर शाम उर्मिला सनावर से एसआईटी द्वारा लम्बी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उर्मिला सनावर ने जांच में पूरा सहयोग दिया।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि उर्मिला सनावर एसआईटी के समक्ष उपस्थित हुई , जहां उनसे करीब चार से पांच घंटे तक पूछताछ की गई। एसआईटी द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं। फिलहाल उनका मोबाइल फोन सीज किए जाने की प्रक्रिया न्यायालय में लंबित है, जिसे लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि आज अदालत के समक्ष यह कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि विवेचना के दौरान उर्मिला सनावर द्वारा अपेक्षित सहयोग किया गया है और आगे भी जांच में उनके सहयोग की उम्मीद है। एसआईटी मामले के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच प्रक्रिया निरंतर जारी है।

 

 

 

Next Post

भागीरथपुरा में नई लाइन डालने में भी लापरवाही के लग रहे आरोप

Fri Jan 9 , 2026
इंदौर: शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से बीमारी फैलने के बाद भी नई पाइपलाइन डालने में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच, स्थानीय लोग भयभीत हैं और प्रशासन व नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं, जिससे पानी की गुणवत्ता और पाइपलाइन की स्थिति को लेकर गहरी […]

You May Like

मनोरंजन