कैडी के पास सड़क हादसा, बाइक सवार दंपति ज़िला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी मनसुख साहू और उनकी पत्नी सावित्री साहू गुरुवार 11 सितंबर को सुबह लगभग 11:30 बजे बाइक से छतरपुर से कैडी की ओर जा रहे थे। इस दौरान ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कैडी के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया, जहां ट्रॉमा वार्ड में उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं, जिस पर नियंत्रण जरूरी है।

Next Post

पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

Thu Sep 11 , 2025
धार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भैंसोला कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएम-मित्रा पार्क परियोजना सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like