पुलिस ने गायब नाबालिग को बापी में पाया

सतना:रामपुर बाघेलान पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करते हुए सितंबर से लापता नाबालिक को बापी में खोज निकाला.ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही कर नाबालिक को परिजनों के सुपुर्द किया है.मिली जानकारी के अनुसार गत 11सितंबर. को फरियादी ने पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका की रिपोर्ट थाना रामपुर बाघेलान में अपराध धारा 137(2) ता.हि. का कायम कराई थी.

जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी . थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई । अपह्ता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलास हेतु सायबर सेल सतना की मदद से मोबाइल नंबरों से अपह्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर 10.नवंबर. को भवानी अपार्टमेंट नाय़रा पेट्रोल पम्प के पास वापी गुजरात से दस्तयाब किय़ा गया ।

जिससे पूछताछ किया गया एवं न्यायालय से धारा 183 BN SS के कथन लेख कराया गया है ,बाद अपह्ता को परिजनों को सुपुर्द किया गया है । उक्त कार्यवाही में निरी. संदीप चतुर्वेदी थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान, सउनि मुनिराज सिंह,प्र आर.फुलेन्द्र दुबे,प्र आर संजीव चौधरी ,मआर नेहा जलवाया, सायबर सेल प्रभारी उप निरी. अजीत सिंह व प्र आर असलेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा.

Next Post

हनुमंतिया में सफाई अभियान शुरू, जल्द घोषित होगी महोत्सव की तारीख

Sun Nov 16 , 2025
खंडवा: नव-भारत में प्रकाशित खबर का त्वरित असर देखने को मिला है। हनुमंतिया टापू में लंबे समय से उपेक्षित पड़ी साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर उठाए गए मुद्दे के बाद जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने पर्यटन विभाग एवं राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करते हुए हनुमंतिया में […]

You May Like