इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड कर शराब तस्करी

फिल्मी स्टाइल मेंं शराब कारोबार, वीडियो लीक,  पुलिस ने फिल्डिंग जमाई, दो तस्कर धराए

जबलपुर:  फिल्मी स्टाइल में शराब का अवैध कारोबार करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने धरदबोचा। दरअसल पकड़े गए तस्कर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सेाशल मीडिया के इंस्टाग्राममें वीडियो अपलोड करते थे। इसके बाद शराब की तस्करी धड़ल्ले से कर रहे थे जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया जब इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने फिल्डिंग जमाई और दोनों तस्करों को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

टीआई  मानस द्विवेदी  ने बताया कि इंस्टाग्राम में शराब तस्करी की वीडियो अपलोड की जा रही थी पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि अकाउंट रांझी निवासी साहिल नामदेव का निकला जबकि वीडियो मेें उसका साथी रांझी निवासी विक्की लोधी  दिख रहा था दोनों का अपराधिक रिकॉर्ड भी है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि   दोनों युवक पेटियों से शराब निकाल एक्टिवा की डिक्की में रखते दिखाई दे रहे है। दोनों के खिलाफ शराब तस्करी,मारपीट सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

Next Post

 पेड़ से टकराई बस नाले में घुसी, 30 यात्री घायल

Wed Feb 5 , 2025
दिनारी खमरिया में हुआ हादसा, यात्रियों में मची चीख पुकार जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत ग्र्राम दिनारी खमरिया के पास एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराकर नाले में जाकर गिर गई। हादसे से यात्रियों मेें चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक समेत 30 यात्री घायल हो गए। जिन्हें कड़ी […]

You May Like