दिनारी खमरिया में हुआ हादसा, यात्रियों में मची चीख पुकार
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत ग्र्राम दिनारी खमरिया के पास एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराकर नाले में जाकर गिर गई। हादसे से यात्रियों मेें चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक समेत 30 यात्री घायल हो गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया हादसे में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि कटनी से जबलपुर आ रही यात्री बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1056 दिनारी खमरिया में मंगलवार सुबह पेड से टकराकर नाले में जाकर घुस गई। हादसे में चालक समेत 30 घायल हो गए। हादसे में चार को गंभीर चोटें आई है जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
