भोपाल: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। लेकिन, भोपाल के जेपी अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता को लेकर मरीजों की परेशानी सामने आ रही है। मरीजों का कहना है कि डॉक्टर की पर्ची मिलने के बाद भी उन्हें काउंटर से सभी निर्धारित दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में उन्हें कुछ दवाएं बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं।
सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा मिलने के दावे की जमीनी हकीकत जानने के लिए आज हम पहुंचे भोपाल के जेपी अस्पताल। यहाँ मरीजों के हाथ में डॉक्टर की पर्ची तो है, लेकिन सरकारी काउंटर से दवाइयां नहीं मिल रही हैं। मजबूरी में लोगों को बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और मुफ्त दवा योजना का लाभ मरीजों को क्यों नहीं मिल पा रहा? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में।
अस्पताल के भीतर दवा काउंटर का हाल यह है कि मरीज को डॉक्टर द्वारा लिखी गई सभी दवाइयां नहीं मिल रही है कुछ दवाइयां तो थमा दी जाती है लेकिन कई जरूरी और महंगी दवाइयां स्टॉक में नहीं है कहकर बाहर से लाने को कह दिया जाता है।
इस पूरी समस्या पर हमने जब सीएमएचओ साहब से बात करने की कोशिश की तो हमने उन्हें बहुत बार फोन लगाया लेकिन उनका फोन नहीं उठा |
अस्पताल के बाहर सीएमएचओ का यह बोर्ड और खाली पड़ी कुर्सियों इस बात की गवाही दे रही है जनता की इस परेशानी पर जवाब देने के लिए फिलहाल कई भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सामने आने को तैयार नहीं हैं |
