एचएमआर म्यूजिक ने पेश किया ‘बरेली वाला झुमका’

मुंबई, 12 अक्टूबर (वार्ता) एचएमआर म्यूजिक ने नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘बरेली वाला झुमका’ पेश किया है, जिसमें आकृति अग्रवाल और नवोदित कलाकार अनिकेत राज की जोड़ी नजर आ रही है।गाने को अमित मिश्रा और स्वाति शर्मा ने गाया है। इसका संगीत जयंत आर्यन ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल आर्यन मेहताब ने लिखे हैं। रंजीत कुमार झा इसके निर्माता, राज रंजीत निर्देशक और रिकी गुप्ता कोरियोग्राफर हैं।

आकृति अग्रवाल ने कहा कि इस गाने का हिस्सा बनना उनके लिए खूबसूरत अनुभव रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को अनिकेत राज के साथ उनकी केमिस्ट्री पसंद आएगी। अनिकेत राज ने कहा कि ‘बरेली वाला झुमका’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखना उनके लिए खास है। उन्होंने गाने से जुड़ी पूरी टीम के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया और दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर उत्सुकता जताई। गाने में रोमांस, संगीत और डांस का मेल देखने को मिलता है।

.....

Next Post

शाहगढ़ में वन अमले पर हमला, दो अधिकारी घायल; तीन नामजद आरोपियों पर FIR

Mon Oct 12 , 2026
सागर/शाहगढ़: मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जे की कोशिश रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। छोटे बंधा क्षेत्र में रात के समय ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई कर कथित रूप से कब्जा करने पहुंचे लोगों और […]

You May Like

Play sound