SDM एवं CBMO सहित 70 लोगों ने किया रक्तदान

सीधी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट एवं रामपुर नैकिन में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में समस्त शासकीय विभागों के स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। सर्वप्रथम एसडीएम चुरहट शैलेश द्विवेदी, सीबीएमओ डॉ. प्रेरणा त्रिपाठी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण सिंह, डॉ. अनूप सिंह, नायब तहसीलदार राम प्रताप सोनी, सीएमओ नगर परिषद रामवतार पटेल, बीआरसी प्रकाश जायसवाल एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अशोक तिवारी तथा कर्मचारियों द्वारा राजस्व विभाग से 7 यूनिट, स्वास्थ्य विभाग से 7 यूनिट, शिक्षा विभाग से 6 यूनिट, पीएचई विभाग से 1 यूनिट, पंचायत विभाग से 4 यूनिट, महिला एवं बाल विकास विभाग से 2 यूनिट, नगर पंचायत चुरहट से 2 यूनिट, आम नागरिकों द्वारा 10 यूनिट, कुल 39 यूनिट रक्तदान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन रक्तदान शिविर में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह के साथ शिक्षा विभाग 1 यूनिट, स्वास्थ्य विभाग से 9 यूनिट, अल्ट्राटेक से 4 यूनिट, सिंचाई विभाग बाणसागर से 3 यूनिट, जनपद पंचायत से 4 यूनिट, आम नागरिकों द्वारा 10 यूनिट, कुल 31 यूनिट रक्तदान किया गया।

Next Post

आबकारी विभाग को कार से मिली अवैध शराब

Tue May 13 , 2025
मक्सी।आबकारी विभाग ने मंगलवार को मक्सी में कार की नाकेबंदी कर करीब 70 हजार रूपए की अवैध शराब जब् त की है. मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को अवैध शराब कार के माध्यम से मक्सी में लाए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर आबकारी टीम और पुलिस ने […]

You May Like