
मक्सी।आबकारी विभाग ने मंगलवार को मक्सी में कार की नाकेबंदी कर करीब 70 हजार रूपए की अवैध शराब जब् त की है.
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को अवैध शराब कार के माध्यम से मक्सी में लाए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर आबकारी टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकेबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए वाहन की तलाश शुरू की. आबकारी टीम मक्सी रेलवे अंडर ब्रिज के पास खड़ी थी, तभी एक कार चालक तेजी से वाहन लाया और आबकारी एवं पुलिस टीम को खड़ा देख भागने लगा. तभी कार चालक विद्युत केन्द्र कार्यालय के पास वाहन क्रमांंक एमपी 41 सी.0783 छोडक़र भाग गया. तलाशी के दौरान उक्त कार में से माउण्ट 6000 बीयर केन की 5 पेटी, धारिता 500 एमएल प्रत्येक पेटी में 24 नग, एक पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं एक प्लास्टिक बोरी में पन्नियों में भरी लगभग 15 लीटर हाथभटटी मदिरा जप्त की.
