बिना मुंडेर के कुएं में गिरा मासूम, ग्रामीणों ने बचाई जान; 15 दिनों में तीसरी घटना 

सीहोर। मध्य प्रदेश के इछावर के भाऊखेड़ी जोड़ में एक तीन साल का बच्चा अपनी मां से नजर बचाकर खुले कुएं में गिर गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसे खरोंच तक नहीं आई। महिला सीहोर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी बच्चा अचानक कुएं में गिर गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पास के ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और रस्सी की मदद से बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। पिछले 15 दिनों में बिना मुंडेर के कुएं में गिरने की यह तीसरी घटना है, जिसमें पहले दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कुओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

40 फीट गहरे कुएं में गिरने के बाद भी खरोंच नहीं आई

प्रत्यक्षदर्शी महेन्द्र वर्मा ने बताया कि महिला लगातार मदद की पुकार लगा रही थी। महिला की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने यह देखा और उसे बचाने की कोशिश में जुट गए। एक व्यक्ति रस्सी की मदद से नीचे उतरा और बच्चे को सकुशल निकाल लिया। हैरानी की बात यह है कि मासूम को जरा भी चोट नहीं आई।

15 दिन में तीन की मौत

बिना मुंडेर के कुएं में गिरने की यह तीसरी घटना है। जिसमें तीन साल के मासूम को बचा लिया गया, लेकिन इसके पहले हुई दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक 7 साल का मासूम भी शामिल है।

Next Post

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के साथ होने वाली श्रृंखला के लिए टीम की घोषित

Tue May 13 , 2025
लंदन, 13 मई (वार्ता) इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सफेद गेंद श्रृंखला के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला के लिए हैरी ब्रूक को टीम का कप्तान बनाया है। 29 मई से शुरू होने वाली इस श्रृंखला […]

You May Like