कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान दे राज्य सरकार : गहलोत

भरतपुर, 22 जून (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में दुष्कर्म, अपहरण जैसे बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा है कि राज्य सरकार को कानून व्यवस्था की स्थिति को ठीक करना चाहिए।

उत्तरप्रदेश में आगरा के पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की द्वितीय पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए ट्रेन से आगरा जा रहे श्री गहलोत ने रविवार को भरतपुर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं स्वागत के दौरान कहा कि बच्चियाें से दुष्कर्म हो रहे हैं। अपहरण की वारदातें बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री शर्मा को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने राज्य सरकार पर राज्य में अघोषित रूप से बिजली की कटौती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मानसून आने के बाद भी बिजली पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। सरकार को लोगों की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। श्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में प्रशासन गांव के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान चल रहे थे, जिसमे आमजन के काम होते थे। उन अभियानों को शुरू करके सरकार को लम्बित कामों को पूरा करना चाहिए, क्योंकि सरकार बदलने के बाद लोगों को पट्टे तक नहीं मिल पाए।

 

 

Next Post

शाह ने दो महत्वपूर्ण संस्थानों का किया उद्घाटन

Sun Jun 22 , 2025
रायपुर 22 जून (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साेमवार को यहां दो महत्वपूर्ण संस्थानों का उद्घाटन किया। श्री शाह ने आज जिस विश्वविद्यालय की शुरुआत की हैं उसमें फोरेंसिक विज्ञान, खोजी विज्ञान और अपराध विज्ञान में विशेषज्ञता (एक्सपर्ट) का कोर्स करवाया जाता है। नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना […]

You May Like