प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर

अम्मान, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जॉर्डन की यात्रा के बाद मंगलवार को इथियोपिया के लिए रवाना हो गए हैं। यह तीन देशों के महत्वपूर्ण राजनयिक दौरे का दूसरा चरण है।
अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसका उद्देश्य कृषि, निवेश और विकास सहयोग सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है। दोनों नेताओं ने 2023 में जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी।
श्री मोदी इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जहाँ वह भारत की लोकतांत्रिक यात्रा, साझा सभ्यतागत मूल्यों और भारत-इथियोपिया साझेदारी की अपार क्षमता पर प्रकाश डाल सकते हैं। इस यात्रा के दौरान चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में विस्तारित सहयोग की भी मजबूत उम्मीदें हैं।प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली से रवाना होने से पहले इथियोपिया के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए अफ्रीका के सामूहिक भविष्य को आकार देने में इसकी केंद्रीय भूमिका का उल्लेख किया था।

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग ऐप से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

Tue Dec 16 , 2025
देवास: देवास जिले में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा ऐप्स के माध्यम से युवाओं से संगठित रूप से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “ऑपरेशन साइबर” के तहत […]

You May Like