भैंसदेही। भैंसदेही ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला बड़गांव की कक्षा दूसरी की छात्रा कावेरी उडके ने गणित विषय और कक्षा तीसरी के छात्र दीपांशु कड़वे ने गणित विषय में आयोजित ओलंवियाड परीक्षा में दोनों विद्यार्थियों ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तिगत परिश्रम और लगन का परिणाम है बल्कि उनके मार्गदर्शन शिक्षक विनोद सिंह ठाकुर और शिक्षिका रश्मि मालवीय के कुशल निर्देशन और सतत सहयोग का भी प्रतीक हैइस उपलब्धि के लिएकलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशीजिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने एक दोनों एक गरिमामय समारोह मे कावेरी और दीपांशु को एवं शिक्षक विनोद सिंह ठाकुर एवं शिक्षिका रश्मि मालवीय को सम्मानित किया समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए । विकासखंड शिक्षा अधिकारी जीसी सिंह और बीआरसी ने विद्यार्थियों के इस उपलब्धि सराहना की । शिक्षक विनोद सिंह ठाकुर ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे स्कुल के लिए गौरव की बात है ।
कावेरी और दीपांशु ने ओलंवियाड परीक्षा के गणित विषय में किया टॉप
