मुर्मु कल से बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की पांच दिन की यात्रा पर

नयी दिल्ली 24 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की पांच दिन की यात्रा पर जायेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को बताया कि यात्रा के पहले दिन श्रीमती मुर्मु बिहार की राजधानी पटना में पटना मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।

बुधवार को राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा में श्री बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन राष्ट्रपति गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करेंगी और नर्मदा आरती देखेंगी।

गुरूवार को वह केवड़िया में एकता कौशल विकास केंद्र का दौरा करेंगी और अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

श्रीमती मुर्मु शुक्रवार को गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन राष्ट्रपति भुज में स्मृतिवन भूकंप स्मारक का दौरा करेंगी।

एक मार्च को राष्ट्रपति यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल – धोलावीरा का दौरा करेंगी।

Next Post

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में महिला शांतिरक्षकों की भूमिका अद्वितीय : जयशंकर

Mon Feb 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 फरवरी (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में महिला शांतिरक्षकों की तैनाती बढ़ाने पर बल देते हुए आज कहा कि महिला शांतिरक्षकों की स्थानीय समुदायों तक अद्वितीय पहुंच होती है और संघर्ष क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में कार्य […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।