दिल्ली में कल 11 हजार करोड़ रुपये की दो राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे मोदी

नयी दिल्ली 16 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यहां रोहिणी क्षेत्र में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को यहां बताया कि ये परियोजनाएँ – द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क- दो (यूईआर-दो) राजधानी को भीड़भाड़ से मुक्त करने की सरकार की व्यापक योजना के तहत विकसित की गई हैं। इनका उद्देश्य कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार, यात्रा समय में कटौती और दिल्ली तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात को कम करना है। यह पहल प्रधानमंत्री के विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के निर्माण के दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।
द्वारका एक्सप्रेसवे का 10.1 किलोमीटर लंबा दिल्ली खंड लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह खंड यशोभूमि, डीएमआरसी ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा। इस खंड में पैकेज- एक : शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21 स्थित रोड अंडर ब्रिज तक 5.9 किमी। पैकेज -दो : द्वारका सेक्टर-21 से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किमी, जो शहरी विस्तार मार्ग- दो से सीधा संपर्क प्रदान करता है। द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किमी लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने मार्च 2024 में किया था।
प्रधानमंत्री लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए नए संपर्क मार्गों के साथ-साथ शहरी विस्तार मार्ग-दो (यूईआर-दो) के अलीपुर से दिचाऊ कलां खंड का भी उद्घाटन करेंगे। इससे दिल्ली के आंतरिक और बाहरी रिंग रोड और मुकरबा चौक, धौला कुआं और एन एच नौ जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात सुगम होगा। नए पुल बहादुरगढ़ और सोनीपत तक सीधी पहुँच प्रदान करेंगे, औद्योगिक संपर्क में सुधार करेंगे, शहर के यातायात को कम करेंगे और एनसीआर में माल की आवाजाही में तेजी लाएंगे।

Next Post

मौसम का बदला मिजाज, गर्जन के साथ बरसे बदरा

Sat Aug 16 , 2025
जबलपुर: मौसम का मिजाज बदल गया है।‌ सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और दिन चढ़ते ही मौसम ने करवट बदली ली इसके साथ ही गर्जन के साथ बदरा बरस रहे हैं। झमाझम बारिश से शहर की सड़के तरबतर हो गई।‌ मौसम विभाग केमुताबिक वर्तमान में मानसून टूफ, माध्य […]

You May Like