मौसम का बदला मिजाज, गर्जन के साथ बरसे बदरा

जबलपुर: मौसम का मिजाज बदल गया है।‌ सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और दिन चढ़ते ही मौसम ने करवट बदली ली इसके साथ ही गर्जन के साथ बदरा बरस रहे हैं। झमाझम बारिश से शहर की सड़के तरबतर हो गई।‌

मौसम विभाग केमुताबिक वर्तमान में मानसून टूफ, माध्य समुद्र तल पर बीकानेर कोटा, सिवनी, रायपुर से होकर दक्षिण ओडिशा और संलग्न उत्तरी आंध्र प्रदेश पर बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पूर्व अरब सागर और संलग्न दक्षिण गुजरात, कोंकण एवं गोवा पर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

Next Post

महान विभूतियों की कर्मभूमि होने से मिली भारत माता की संज्ञा

Sat Aug 16 , 2025
भोपाल: अशोका गार्डन स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह मुनिश्री 108 विशोक सागर व मुनिश्री 108 विनिबोध सागर मुनिराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुनि श्री ने प्रवचन में कहा कि भारत को भारत माता की संज्ञा इसलिए मिली क्योंकि यह महान विभूतियों की कर्मभूमि रही […]

You May Like