भोपाल: अशोका गार्डन स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह मुनिश्री 108 विशोक सागर व मुनिश्री 108 विनिबोध सागर मुनिराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुनि श्री ने प्रवचन में कहा कि भारत को भारत माता की संज्ञा इसलिए मिली क्योंकि यह महान विभूतियों की कर्मभूमि रही है।
भगवान ऋषभदेव, भगवान महावीर सहित 24 तीर्थंकरों ने यहां जन्म लेकर मोक्ष तक की यात्रा पूर्ण की। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने धरती से अत्याचारों का अंत किया और चक्रवर्ती भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। ऋषि-मुनि, धर्मप्रचारक और महापुरुषों ने यहीं जन्म लेकर दुनिया को दिशा दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए स्वतंत्रता का महत्व बताया।
