गीता जयंती पर 51 उत्कृष्ट छात्राओं को किया सम्मानित

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा आज गीता जयंती पर राइज इंटरनेशनल स्कूल की 51 छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया थे। अध्यक्षता सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संस्था संयोजक डॉ. वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, सब इंस्पेक्टर अर्चना धाकड़, संदीप जैन, दिनेश जैन, डॉ मखान माहौर, प्रवीण पवार एवं राजदीप सिंह विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रुचि जैन एवं आभार विद्यालय प्राचार्य संजीव जैन ने व्यक्त किया।

सर्व प्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

इस अवसर पर अर्चना धाकड़ ने कहा कि आज के समय साइबर क्राइम बहुत हो रहा है आप सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने कहा कि संस्था वाकई स्थानीय कार्य कर रही है हमें खुशी है कि हम भी इस अभियान से जुड़कर विद्यालय की छात्राओं को जागरूक कर रहे है।अगर आपको कभी भी कोई परेशानी हो तो आप डरें नहीं अपने माता पिता या स्कूल टीचर्स को जरूर बताएं। साथ ही आज में सभी छात्राओं को बधाई देता हूं जिन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है।

। वहीं संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने छात्राओं को कहा कि हमें बेटियों को भी शिक्षा प्रदान करनी चाहिए जिससे वह परिवार का नाम रोशन कर सके। बेटियां शिक्षित होंगी तो वह दोनों परिवारों का पालन पोषण कर सकती है।साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था ने छात्राओं को सम्मानित करने का संकल्प लिया है ओर आज गीता जयंती पर हम राइज इंटरनेशनल स्कूल की 51 छात्राओं को सम्मानित कर रहे है।

वहीं मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित जय प्रकाश राजौरिया ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है ।आज हमारे देश की कई बेटियों ने क्रिकेट मैच में विश्व कप जीत कर देश का नाम रोशन किया है। हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है वहीं उन्होंने कहा कि हम कितने भी पढ़ लिख जाएं और जहां भी रहे अपने माता पिता को नहीं भूले उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़े। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने समस्त छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किए।वही सिरौल थाना प्रभारी गोविंद बगोली को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया एवं विद्यालय की शिक्षिका स्नेहा गुप्ता की भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रवीण पवार, राजदीप सिंह, दिनेश जैन, काजल कुशवाह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Next Post

स्मार्ट मीटर का विरोध जताने सड़क पर बैठे ग्रामीण

Mon Dec 1 , 2025
सीहोर। जिले के बरखेड़ा हसन में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध देखने को मिला. दोराहा-भोजापुरा मार्ग को गा्रमीणों ने लगभग 1 घंटे तक बंद रखा. सड़क पर बैठे ग्रामीण नारेबाजी कर विरोध जताते रहे. इस दौरान ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री मुर्दाबाद व विद्युत […]

You May Like