बैतूल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैतूल जिले के प्रसिद्ध कुकरू हिल स्टेशन पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने कुकरू स्थित कॉफी बगान का भी अवलोकन किया और वहां की प्राकृतिक एवं कृषि गतिविधियों की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने कुकरू में स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास भी किया।
उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता है।डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वस्थ और सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है।
