रीवा में गांजे से भरा ट्रक पकड़ाया, 3.50 करोड़ का 18 क्विंटल जप्त

रीवा, नशे के विरूद्ध चलाई गई मुहिम का असर रीवा जिले के देखने को मिला है. रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत के मार्गदर्शन में रीवा पुलिस नें एमडी ड्रग्स के बाद अवैध मादक पदार्थ गांजे से भरा पूरा का पूरा ट्रक ही पकड़ लिया है.

रीवा एसपी गुरूकरण सिंह द्वारा किए गये खुलासे के मुताबिक मनगवां पुलिस ने गांजे से भरा एक ट्रक पकड़ा है, जिसमें लोड 18 क्विंटल गांजा बरामद किया गया. एसपी के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत साढे तीन करोड़ आंकी गई है. दरअसल यह कार्यवाही गुरूवार की रात रीवा की मनगवां थाना पुुलिस टीम नें की है.

बताया गया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर एक ट्रक को पकड़ा गया, तलाशीके दौरान पहले ट्रक में ऊपर से तो मक्के की बोरिया लोड मिली, लेकिन जब अंदर देखा गया तो गांजे के पैकेट मिले. पुलिस ने ट्रक की तलाशी में साडे तीन करोड का कुल 18 क्विंटल गांजा बरामद किया है. वही मौके से दो तस्करों को भी गिरफतार किया गया है, जिनकी पहचान उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर निवासी के रूप में की गई. एसपी की मांने तो गांजे की यह खेप उडीसा से चलकर आ रही थी, जिसे रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पकडा गया है. पुलिस फिलहाल अब पकडे गए तस्करों से पूछताछ कर पकडी गई गांजे की खेप के संबंध में पूंछताछ कर रही है और गांजा तस्करी से जुडे पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है. बता दें कि नशे के विरूद्ध रीवा पुुलिस की यह प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान में अब तक की सबसे बडी कार्यवाही है.

Next Post

रिश्वत लेते पटवारी का एक वर्ष पुराना वीडियो वायरल

Fri Jul 17 , 2026
रीवा, रीवा में राजस्व विभाग के पटवारी का रिश्वत लेते कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल हुआ वीडियो 1 वर्ष पुरान बताया जा रहा है, जिसमें पटवारी किराना दुुकान में फरियादी से रिश्वत लेते साफतौर पर नजर आ रहा है. वहीं इस वीडियो के वायरल होने […]

You May Like