
रीवा, रीवा में राजस्व विभाग के पटवारी का रिश्वत लेते कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल हुआ वीडियो 1 वर्ष पुरान बताया जा रहा है, जिसमें पटवारी किराना दुुकान में फरियादी से रिश्वत लेते साफतौर पर नजर आ रहा है. वहीं इस वीडियो के वायरल होने की वजह रिश्वत देने वाले का काम ना होना बताया गया. बता दे की यहां बतौर रिश्वत देने के 1 साल बाद भी काम नहीं होने पर फरियादी नें अपने पास सुरक्षित रखे वीडियो को वायरल कर दिया और मामले की शिकायत कलेक्टेट कार्यालय में भी की गई है.
दरअसल यह पूरा मामला जिले के गुढ नगर परिषद के हल्का पटवारी तमरादेश का है, जहां पदस्थ पटवारी रवि नारायण वर्मा का रिश्वत लेते कथित वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पटवारी एक किराना दुकान के भीतर फरियादी से रिश्वत लेते नजर आ रहा है और यह रकम आठ हजार की बताई जा रही है. हालाकि वीडियो 1 साल पुराना बताया जा रहा है जिसे खुद फरियादी नें रिकॉर्ड कराया था. फरियादी चन्द्रशेखर पटेल के मुताबिक उसने भूमि के वारिसाना, नामांतरण, नक्सा तरमीम तथा किसान सम्मान निधि से संबंधित कार्य करने के एवज में लगभग एक वर्ष पूर्व पटवारी नें 8 हजार बतौर रिश्वत लिए थे. हालाकि रिश्वत लेने के एक वर्ष बाद भी फरियादी के संबंधित काम नहीं होने पर ना सिर्फ कलेक्टर की जनसुनवाई में गुहार लगाई गई बल्कि सच्चाई सामने लाने रिश्वतकांड का वीडियो भी वायरल किया गया है.
